हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
ब्लॉग लेखन सेवाएँ
लंबे समय से ब्लॉग का प्रयोग व्यक्तिगत डायरी, के रूप में किया जा रहा है | हममें से बहुत लोग इसे अनौपचारिक लेखन का एक रूप समझते हैं जो किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत प्रयासों को अभिव्यक्त करता है| लेकिन, ब्लॉग लेखन कॉर्पोरेटों के बीच और भी अधिक प्रचलित होता जा रहा है |
वास्तव में, कॉर्पोरेट ब्लॉग गति पकड़ रहा है और कॉर्पोरेटों के विषय में जानकारी देने का प्रमुख माध्यम बन गया है| यह ग्राहकों और आपके विचारों को साझा करने का माध्यम बन गया है |कॉर्पोरेट ब्लॉग लेखन परंपरागत ब्लॉग लेखन से सर्वथा भिन्न है| इसमें कॉर्पोरेट व्यवसाय की अच्छी समझ और निश्चित आवश्यकताओं का ज्ञान होना बहुत ज़रुरी है| शब्दों का चयन कम्पनी की ब्राण्ड छवि से मेल खाना चाहिए, क्योंकि कॉर्पोरेट ब्लॉग अपने साथ कॉर्पोरेट छवि लेकर चलता है|
कॉर्पोरेट ब्लॉग कॉर्पोरेट वेबसाइट से भिन्न होता है| कॉर्पोरेट ब्लॉग का उद्देश्य सूचना देना अधिक होता है, न कि केवल मार्केटिंग करना|
हमारी ब्लॉग कंटेंट लेखन कम्पनी, लेंग्वेजनोबार (LanguageNoBar) में, हमारा अनुभवी और योग्य ब्लॉग लेखकों का दल है | हम आपके व्यापार और आपकी ब्राण्ड छवि को भली-भांति समझकर, आपकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, एक उपयुक्त ब्लॉग लेखक को आपके या आपकी कम्पनी के लिए ब्लॉग लेखन हेतु नियुक्त करते हैं | हमारे अनुभवी ब्लॉग लेखक अद्वितीय कॉर्पोरेट ब्लॉग लिखने में सिद्धहस्त हैं | उनके द्वारा लिखे गए ब्लॉग सृजनात्मक एवं सूचनापरक होते हैं|
किसी भी ब्लॉग की विशेषता होती है उसकी कौतूहलता और पाठकों को बाँधे रखने की क्षमता | हमारे ब्लॉग लेखक सृजनात्मक रूप से अत्यंत कुशल हैं| वे इतने आकर्षक और प्रभावशाली ब्लॉग लिखते हैं कि पाठक अगले ब्लॉग का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं| आपके द्वारा डाले गए सभी ब्लॉगों पर विश्वभर से अनेक टिप्पणियाँ आती हैं |
हम समझते हैं कि कॉर्पोरेट ब्लॉग आजकल मार्केटिंग की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं और यही कारण है कि हमारे द्वारा प्रयोग किये गए शब्द और प्रयुक्त शब्दों का घनत्व सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन के लिहाज़ से उत्तम है|
आपकी वेबसाइट से बैकलिंकिंग यह सुनिश्चित करती है कि आपकी वेबसाइट की सर्च इंजन दृश्यता बढ़ जाएगी और आपके ऑनलाइन मार्केटिंग अभियान में भी तेज़ी आएगी |
हमारे ब्लॉग लेखक बहुत अनुभवी हैं| वे ब्लॉग के विषय पर शोध करके ही उस पर ब्लॉग लिखते हैं |
आप हमारे द्वारा लिखे ब्लॉगों पर लेखक के रूप में अपना नाम डाल सकते हैं | हमारे सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन को ध्यान में रखे गए ब्लॉगों के द्वारा,आपकी वेबसाइट की सर्च इंजन दृश्यता बहुत बढ़ जाएगी|
यदि आप हमारी ब्लॉग लेखन सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप हमें हमारी हेल्पलाइन 9717065419 पर कभी भी फोन कर सकते हैं या आप हमें हमारे ई-मेल पते- info.languagenobar.com
पर भी संपर्क कर सकते हैं|
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|