हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
चीनी ट्रेनिंग
यदि आप चीनी भाषा में अपना व्यापार बढ़ाना चाहते हैं, चीनी ग्राहकों से व्यापारिक सम्बन्ध बनाने हैं, चीनी सहकर्मियों से बात करनी है या फिर आपको कॉर्पोरेट चीनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना है, हमारे पास आपकी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु सेवाएँ उपलब्ध हैं |
हमारे कॉर्पोरेट चीनी प्रशिक्षण आपकी कम्पनी की प्रशिक्षण आवश्यकतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किये जाते हैं | हम सभी स्तरों की चीनी प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करते हैं – आधारभूत, माध्यमिक और उच्च स्तरीय | हमारे कॉर्पोरेट चीनी प्रशिक्षण बहुत ही किफ़ायती हैं और हमारा 100% ग्राहक संतुष्टि का इतिहास है |
हमारी कम्पनी में हम कॉर्पोरेट चीनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकित कर्मचारियों की समय की कमी कि समस्या को भलीभांति समझते हैं, इसलिए हमारे चीनी प्रशिक्षण मॉड्यूल समझने में आसान और याद रखने में आसान होते हैं | कॉर्पोरेट कर्मचारियों के समय की बचत हेतु हम बिना अतिरिक्त कीमत के इन-हाउस कॉर्पोरेट चीनी प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करते हैं |
हमारे चीनी प्रशिक्षक चीनी भाषा में दक्ष हैं व उन्हें प्रशिक्षण के क्षेत्र में अनेक वर्षों का अनुभव प्राप्त है | हमारे चीनी प्रशिक्षण सत्रों का मूल सहभागिता है, हमारे चीनी मॉड्यूल इस प्रकार तैयार किये जाते हैं कि जब वे कक्षा में पढ़ाए जाएँ तो सीखने वाला भी उनमें भाग ले सके | प्रशिक्षण केवल सिद्धांत आधारित नहीं होता, बल्कि उसमें अनेक क्रियाकलापों एवं गतिविधियों द्वारा रोचक तरीके से पाठ्य सामग्री को बताया जाता है ताकि सीखने वाला व्यक्ति जल्द से जल्द भाषा पर अपनी पकड़ बना सके |
हम आपकी कम्पनी के क्षेत्र को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण कक्षाओं का प्रबंधन करते हैं, ताकि आपको अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके |
हम प्रतिभागियों के नियमित आकलन में विश्वास रखते हैं, ताकि उनकी प्रगति पर नज़र राखी जा सके | हम नियमित असाइनमेंट, गृहकार्य, परीक्षा, दृश्य-श्रव्य माध्यमों आदि के द्वारा अपने प्रतिभागियों को कम समय में चीनी भाषा में दक्ष बनाते हैं |
चीनी प्रशिक्षण सेवाओं हेतु हमारे हेल्पलाइन नंबर
+91-9717065419 पर कॉल करें या हमारे ई-मेल पते - info@languagenobar.com पर मेल करें | हमारी कम्पनी का प्रोग्राम प्रबंधक आपके कॉर्पोरेट चीनी प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगा |
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|