हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
दस्तावेज अनुवाद
हमारी कम्पनी लेंवेजनोबार (LanguageNoBar) गुणवत्तापूर्ण और किफायती दस्तावेज अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराती है| आपको चाहे एक दस्तावेज का अनुवाद कराना हो, नियमित कार्य का अनुवाद कराना हो अथवा बड़ी मात्रा में अनुवाद कराना हो, हमारी गुणवत्तापूर्ण दस्तावेज अनुवाद सेवाएँ आपके सभी उद्देश्यों को पूरा करने में सक्षम है| हमारे अनुभवी अनुवादकों का दल दस्तावेजों के अनुवाद को दक्षता से पूरा करता है | ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारा लक्ष्य है | हमारी दस्तावेज अनुवाद सेवाएँ मानक स्तर की होती हैं | हमारा 100% ग्राहक संतुष्टि का इतिहास है|
हम ‘वैश्वीकरण’ की आवश्यकताओं को समझते हुए आपको सभी भाषाओं में अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं | हमारी अनुवाद कम्पनी विभिन्न विषयों/क्षेत्रों में दस्तावेज अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराती है | हमारे द्वारा अनूदित कुछ दस्तावेज इस प्रकार हैं:
1.साहित्य
2.तकनीकी दस्तावेज
3.कानूनी अनुबंध
4.कर्मचारी हैंडबुक
5.विवरणिका व पुस्तकसूची
6.पत्र
7.कार्यविधियाँ
8.प्रमाणपत्र (जन्म, मृत्यु, विवाह आदि)
दस्तावेज अनुवाद सेवाएँ
1. हमारी कम्पनी लेंवेजनोबार (LanguageNoBar) में हम भलीभाँति समझते हैं कि श्रेष्ठ अनुवाद के लिए केवल भाषा का ज्ञान होना पर्याप्त नहीं है, इसके लिए भाषा के ‘भाव’ में सिद्धहस्त होना अत्यावश्यक है | यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे द्वारा अनुवादित दस्तावेज पेशेवर तौर पर सर्वोत्तम हों,हम केवल अनुभवी अनुवादकों द्वारा ही अनुवाद कराते हैं| हमारे दस्तावेज अनुवादक कम से कम 5 वर्षों का अनुभव रखते हैं | हम दस्तावेजों का अनुवाद करने हेतु सम्बंधित विषय में विशेषज्ञ अनुवादकों के द्वारा ही अनुवाद कराते हैं|
2. आप हमें अनुवाद करने हेतु अपना दस्तावेज किसी भी फॉर्मेट में भेज सकते हैं जैसे – पीडीएफ , जेपीईजे, डॉक , एक्सेल इत्यादि| हमारी कुशल अनुवादक और डीटीपी टीम आपके तकनीकी दस्तावेज को आपके मनचाहे फॉर्मेट में अनुवादित करके आप तक पहुँचा देगी|
3. हम दुनिया भर में दस्तावेज अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं| हमारे ग्राहक भारत, यूएसए , यूरोप समेत विश्व के विभिन्न देशों में फैले हुए है| आप हमें संपर्क करने हेतु हमारे हेल्पलाइन नम्बर पर किसी भी समय फोन कर सकते हैं, या हमारी वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाकर अपने दस्तावेज हमें भेज सकते हैं|
4 आप हमारी ऑनलाइन अनुवाद सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं| आप ऑनलाइन अनुवाद के लिए अपने दस्तावेज को हमारी वेबसाइट www.languagenobar.com पर भेज सकते हैं |हम आपको नियत मूल्य एवं समय की जानकारी के साथ जल्द से जल्द उत्तर देंगे और सहमति देने के बाद आप निश्चिन्त हो सकते हैं| क्योंकि हमारा कुशल अनुवादकों का दल आपके दस्तावेज का अनुवाद करने में पूर्ण सक्षम है|
हम आपकी इंटरनेट सुरक्षा चिंताओं को समझते हैं इसलिए हम आपको पूरी तरह सुरक्षित भुगतान माध्यम के प्रति आश्वस्त करते हैं|
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|