हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
इंटरप्रिटेशन सेवाएँ
संगठनों मेंव्यापार मीटिंग, सम्मलेन, संगोष्ठियों आदि में इंटरप्रिटेशन सेवाओं का सहारा लिया जाता है | इंटरप्रिटेशन में अनुवाद का एक क्षेत्र है जिसमें सही और शुद्ध मौखिक अनुवाद की आवश्यकता होती है | इंटरप्रिटेशन में वक्ता जितनी ही संवाद गति से, छोटे समय अंतराल में बोलना होता है | लाइव इंटरप्रिटेशन में सिद्धहस्त होने के लिए भाषा और संस्कृति में विशेषज्ञता प्राप्त करनी होती है | जिस विषय पर चर्चा होनी है उसके बारे में भी पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है, इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण और अनुभव का होना भी अत्यावश्यक है |
हमारी भाषा इंटरप्रिटेशन कम्पनी में, हमारा अनुभवी और विशेषज्ञ बहुभाषी पेशेवरों का दल, सरलता से प्रभावशाली इंटरप्रिटेशन करने में सक्षम है | चाहे विदेशी प्रतिनिधि के भाषण की इंटरप्रिटेशन करनी हो, या बहुत अधिक संख्या में लोगों के लिए इंटरप्रिटेशन करनी हो या बैठक में कुछ सदस्यों के लिए इंटरप्रिटेशन करनी हो, हमारे पास इन सबका समाधान है | आपकी इंटरप्रिटेशन आवश्यकता के अनुसार, हम अनुभवी विशेषज्ञ को आपका काम सौंपते हैं |
भाषा इंटरप्रिटेशन सेवाएँ
हम सभी क्षेत्रों में भाषा इंटरप्रिटेशन सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं – चिकित्सा, विधि, तकनीकी, व्यापार मीटिंग, साझेदारी समझौते आदि | हम फोन पर भी इंटरप्रिटेशन सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं| यदि आप चाहें तो हम आपके कार्यालय या नियत स्थान पर भी इंटरप्रिटेशन सेवाएँ उपलब्ध करा सकते हैं | कार्यालयी इंटरप्रिटेशन सेवा देने के अतिरिक्त, हमारे बहुभाषी पेशेवर आपके सहयोगियों या ग्राहकों की स्थान और संस्कृति को समझने में भी मदद करते हैं |
हम दुनिया भर में भाषा इंटरप्रिटेशन सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं | हमारे ग्राहक भारत , यूएसए , यूरोप समेत विश्व के विभिन्न देशों में फैले हुए है | आप हमें संपर्क करने हेतु हमारे हेल्पलाइन नम्बर पर किसी भी समय फोन कर सकते हैं , या हमारी वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाकर अपने दस्तावेज हमें भेज सकते हैं |
हमें संपर्क करने के लिए हमारी 24x7 हेल्पलाइन +91-9717065419 पर आप कभी भी फोन कर सकते हैं या हमें info@languagenobar.com पर ई-मेल भी कर सकते हैं |
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|