हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
मेडिकल अनुवाद सेवाएँ
मेडिकल दस्तावेज के विदेशी भाषाओँ में अनुवाद हेतु मेडिकल क्षेत्र में ज्ञान और अनुभव बहुत आवश्यक है | मेडिकल और फार्मा अनुवाद बहुत विशेष विषय हैं जिन्हें अनुभवी अनुवादकों द्वारा बहुत ध्यान से किया जाना चाहिए क्योंकि यह प्रत्यक्ष रूप से स्वास्थ्य से सम्बंधित है |
हमारी अनुवाद कम्पनी लेंग्वेजनोबार (LanguageNoBar) में हम केवल अनुभवी चिकित्सकों अथवा बायो इंजीनियरों द्वारा अनुवाद कराते हैं, जो सम्बंधित क्षेत्र में अनुभवी हैं और जिनके पास भाषा सेवा में मेडिकल अनुवाद का अच्छा अनुभव भी है, ताकि वे अनुवाद को कुशलता से कर सकें | उत्कृष्ट अनुवादक और प्रबंधन का अनुभव आपको गुणवत्तात्मक मेडिकल अनुवाद सेवाओं की गारंटी देते हैं |
हमारी अनुवाद कम्पनी लंबे समय से मेडिकल अनुवाद में संलग्न है जो सभी प्रकार के मेडिकल दस्तावेजों का अनुवाद करती है | ह्रदयचिकित्सा, दन्त चिकित्सा, एंडोस्कोपी, औषधि, कृत्रिम अंग विज्ञान, विकलांगविज्ञान आदि सभी मेडिकल विषयों से सम्बंधित सामग्री का अनुवाद करते हैं | हम सभी प्रकार की मेडिकल अनुवाद सेवाएँ प्रदान करने के लिए तकनीकी रूप से पूरी तरह दक्ष हैं | हम अनुभवी मेडिकल विशेषज्ञों , कुशल भाषा विशेषज्ञों , उद्योग विशेषज्ञों और परियोजना प्रबंधकों के योग से लेंग्वेजनोबार (LanguageNoBar) जटिल और विशेष मेडिकल अनुवाद सेवाओं के लिए सर्वोत्तम स्थान हैं |
मेडिकल अनुवाद सेवाएँ
हमारी सभी मेडिकल अनुवाद सेवाएँ 4 स्तरीय प्रक्रिया से गुज़रती हैं - जिसमें दोहरी गुणवत्ता जांच भी शामिल है , वह हैं – सभी अनुवादित दस्तावेज किसी अन्य अनुवादक द्वारा जांचे जाते हैं | दोहरी जांच द्वारा त्रुटियों को पूरी तरह हटाया जा सकता है | यह गुणवत्ता प्रक्रिया उत्कृष्ट मेडिकल अनुवाद सेवा सुनिश्चित करती है |
मेडिकल अनुवाद सेवा की गोपनीयता को हम भलीभांति समझते हैं और इसके लिए हम आवश्यक होने पर अप्रकटीकरण पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं | हमारे सभी अनुवादक सख्ती से गोपनीयता नीति का पालन करते हैं | हम आपकी गोपनीयता और व्यक्तिगतता का सम्मान करते हैं इसलिए हम आपकी सूचनाओं का न तो स्वयं प्रयोग करते हैं और न ही इसे किसी को प्रयोग करने की अनुमति देते हैं | अतिरिक्त जानकारी के लिए , आप हमारी गोपनीयता नीति देख सकते हैं |
यदि आप बहुत जल्दी में हैं और आपको अविलम्ब मेडिकल अनुवाद सेवाएँ चाहिए , तो हम आपको बिना अतिरिक्त भुगतान के एक्सप्रेस मेडिकल अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं ! यदि आप चाहें तो हम आपको परिशुद्धता का प्रमाण पत्र भी |
हम दुनिया भर में मेडिकल अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं | हमारे ग्राहक भारत , यूएसए , यूरोप समेत विश्व के विभिन्न देशों में फैले हुए है | आप हमें संपर्क करने हेतु हमारे हेल्पलाइन नम्बर पर किसी भी समय फोन कर सकते हैं , या हमारी वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाकर अपने दस्तावेज हमें भेज सकते हैं |
आप हमारी ऑनलाइन मेडिकल अनुवाद सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं | आप ऑनलाइन मेडिकल अनुवाद के लिए अपने दस्तावेज को हमारी वेबसाइट www.languagenobar.com पर भेज सकते हैं | आपको आपके ई-मेल का उत्तर भुगतान की दर और समयावधि के साथ एक घंटे में प्राप्त हो जाएगा | एक बार आपकी ओर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आप निश्चिन्त हो सकते हैं , क्योंकि आपका काम आपके करने की ज़िम्मेदारी अब हमारी है | हमारी ऑनलाइन मेडिकल अनुवादकों की टीम आपको आपका अनुवादित दस्तावेज जल्द से जल्द देने के लिए तत्पर है | हम आपकी इंटरनेट सुरक्षा चिंताओं को समझते हैं इसलिए हम आपको पूरी तरह सुरक्षित भुगतान माध्यम के प्रति आश्वस्त करते हैं |
हमें संपर्क करने के लिए हमारी 24x7 हेल्पलाइन +91-9717065419 पर आप कभी भी फोन कर सकते हैं या हमें info@languagenobar.com पर ई-मेल भी कर सकते हैं |
सामाजिक दायित्व के तौर पर हम एनजीओ व अन्य समाज सेवा संस्थानों को बहुत ही किफायती दरों पर तकनीकी अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं और समय-समय पर मुफ्त मेडिकल अनुवाद सेवाएँ भी उपलब्ध कराते हैं |
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|