हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
इंग्लिश और व्यक्तित्व विकास
भूमंडलीकृत वातावरण में भारतीय कॉपोरेट क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या द्वारा संचार है | लेंग्वेजनोबार में हम इन सभी चुनौतियों को भली भांति समझते हैं और एक साधारण पेशेवर व्यक्ति को वैश्विक पेशेवर में परिवर्तित करते हैं | हम आपकी सभी व्यवसाय ज़रूरतों के लिए विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध कराते हैं | हमारी किफायती, उच्च गुणवत्ता वाली भाषा सेवाएँ आपकी आवश्यकताओं को पूरा करती हैं | लेंग्वेजनोबार में हम आपकी कम्पनी की छवि का अध्ययन करते हैं और आपकी कम्पनी के कर्मचारियों को उदाहरण द्वारा प्रशिक्षण देते हैं |
भाषा कोर्स
आप विभिन्न भाषा कोर्सों में से किसी भी कोर्स का चयन कर सकते हैं | हम अंग्रेज़ी, जर्मन, फ्रेंच, इटेलियन, स्पैनिश, चीनी और थाई समेत अनेक भारतीय एवं विदेशी भाषाओं में कोर्स उपलब्ध कराते हैं | यदि आप अन्य कोई विदेशी भाषा सीखना चाहते हैं तो हम उसकी व्यवस्था भी करने में सक्षम हैं | हम अपने विद्यार्थियों पर पूरा ध्यान देते हैं और अपने कोर्स की विषयवस्तु को विद्यार्थियों की ज़रूरत के अनुसार व्यवस्थित करते हैं|
व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम
ये कार्यक्रम विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए तैयार किये गए हैं जो किसी संगठन में कार्य करते हैं लेकिन संगठन में 100% योगदान नहीं दे पाते | व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम उनकी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें अपने संगठन के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं |
उच्चारण प्रशिक्षण कार्यक्रम
हमारे उच्चारण विशेषज्ञ विदेशी भाषाओं के उच्चारण अंतरों को भली प्रकार से समझते हैं ताकि आप अधिक आत्मविश्वास और प्रभावशाली रूप से बातचीत कर सकें |
कॉल सेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम
हमारा परिणाम केंद्रित सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कॉल सेंटर कर्मचारियों को उनका कार्य भली प्रकार से करने की क्षमता प्रदान करता है साथ ही व्यक्तित्व को नया आयाम देता है |
विद्यालय/कॉलेज प्रशिक्षण कार्यक्रम
लेंग्वेजनोबार में हम विद्यालय/कॉलेज के विद्यार्थियों पर केंद्रित कोर्स भी उपलब्ध कराते हैं | हमारे व्यक्तित्व विकास, अंग्रेज़ी बोलना सीखने वाले कोर्स, जीवनवृत्त लेखन कार्यशाला और साक्षात्कार कौशल कार्यशाला युवाओं की ज़रूरतों के अनुसार तैयार की जाती हैं| हम शैक्षणिक संस्थानों के लिए विदेशी भाषाओं (अंग्रेज़ी, जर्मन, फ्रेंच, इटेलियन, स्पैनिश, चीनी थाई इत्यादि ) में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी उपलब्ध कराते हैं |
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|