गोपनीयता नीति- हमारा वादा
हमारी कम्पनी लेंग्वेजनो बार (LanguageNoBar) आपकी सभी सूचनाओं को गोपनीय रखने हेतु प्रतिबद्ध है | आपकी व्यक्तिगत एवं व्यापार सम्बन्धी सभी सूचनाओं को गोपनीय रखना हमारा दायित्व है |
व्यक्तिगत सूचना
हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी तभी माँगते हैं जब आप हमारी ऑनलाइन सेवाएँ प्राप्त करने हेतु लॉग-इन करते हैं | आपकी व्यक्तिगत सूचनाओं में आपका पूरा नाम, कम्पनी/संगठन का नाम (यदि लागू है), आपका पता, ई-मेल पता, फोन नम्बर आदि शामिल हैं | हम इन सूचनाओं का प्रयोग केवल आपको सेवा प्रदान करने हेतु करते हैं | हमारा उद्देश्य किसी भी रूप में आपकी सूचनाओं को किसी से साझा करना नहीं है |
आप निश्चिन्त होकर आपना काम हमें सौंप सकते हैं |
दस्तावेज गोपनीयता
हम आपके दस्तावेज (जों) की गोपनीयता आवश्यकताओं को भलीभांति समझते हैं और हम आपके किसी भी दस्तावेज में दी गयी जानकारी को किसी के साथ साझा नहीं करते हैं | हमारा प्रत्येक कर्मचारी गोपनीयता नीति का पालन करता है | आवश्यकतानुसार हम अप्रकटीकरण संधिपत्र पर भी हस्ताक्षर करते हैं |
|