हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
तकनीकी अनुवाद - सॉफ्टवेयर लोकलाइज़ेशन
आपका केवल एक दस्तावेज है , नियमित कार्य है या बड़ी मात्रा में तकनीकी अनुवाद कार्य है , हमारी उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी अनुवाद सेवाएँ आपके उद्देश्य को पूरा करने में सक्षम है | हमारी तकनीकी सेवाएँ उच्चतम पेशेवर मानक वाली होती है और हमारा 100% ग्राहक संतुष्टि का इतिहास है | हम सबसे किफायती भुगतान दरों पर तकनीकी अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं |
हम तकनीकी अनुवाद में विशेषज्ञ हैं | हम सभी प्रकार के तकनीकी दस्तावेजों का अनुवाद करते हैं – तकनीकी मेनुअल , कानूनी दस्तावेज , सॉफ्टवेयर यूज़र मेनुअल , परियोजना रिपोर्ट , तकनीकी शोध , मशीन इनस्टॉलेशन मेनुअल्स , मेडिकल दस्तावेज या अन्य कोई अति-तकनीकी दस्तावेज |
लेंग्वेजनोबार में , हम समझते हैं कि तकनीकी अनुवाद में , सही शब्दों का चयन बहुत ज़रुरी है और केवल तकनीकी क्षेत्र का अनुभवी तकनीकी अनुवादक ही उचित शब्दावली के प्रयोग द्वारा भलीभांति तकनीकी अनुवाद कर सकता है | हमारे तकनीकी अनुवादकों के पास 5 से अधिक वर्षों का अनुभव है जो उत्कृष्ट तकनीकी अनुवाद करने में पूर्ण सक्षम हैं |
हम सॉफ्टवेयर लोकलाइज़ेशन में भी विशेषज्ञ हैं | हमारे अनुभवी और समर्पित सॉफ्टवेयर लोकलाइज़ेशन विशेषज्ञों का दल आपके सॉफ्टवेयर लोकलाइज़ेशन /अनुवाद का अभूतपूर्व अनुभव देने के लिए तत्पर हैं |
हमारे सभी तकनीकी अनुवादों की दोहरी गुणवत्ता जाँच होती है , इसका तात्पर्य है कि सभी अनुवादित दस्तावेजों की अनुवाद के बाद विशेषज्ञ द्वारा समीक्षा की जाती है ताकि उसे त्रुटि-रहित बनाया जा सके |
भाषा में प्रवाह और त्रुटि-रहित व्याकरण सुनिश्चित करने के लिए हम केवल भाषा के मूल जानकारों (लक्ष्य भाषा बोलने वाले ) और विशेषज्ञों से ही तकनीकी अनुवाद कराते हैं |
यदि आप बहुत जल्दी में हैं और आपको अविलम्ब तकनीकी अनुवाद सेवाएँ चाहिए , तो हम आपको बिना अतिरिक्त भुगतान के एक्सप्रेस अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं ! यदि आप चाहें तो हम आपको परिशुद्धता का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा सकते हैं |
आप हमें तकनीकी अनुवाद करने हेतु अपना दस्तावेज किसी भी फॉर्मेट में भेज सकते हैं जैसे – पीडीएफ , जेपीईजे , डॉक , एक्सेल इत्यादि | हमारी कुशल अनुवादक और डीटीपी टीम आपके तकनीकी दस्तावेज को आपके मनचाहे फॉर्मेट में अनुवादित करके आप तक पहुँचा देगी |
हम दुनिया भर में तकनीकी अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं | हमारे ग्राहक भारत , यूएसए , यूरोप समेत विश्व के विभिन्न देशों में फैले हुए है | आप हमें संपर्क करने हेतु हमारे हेल्पलाइन नम्बर पर किसी भी समय फोन कर सकते हैं , या हमारी वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाकर अपने दस्तावेज हमें भेज सकते हैं |
तकनीकी अनुवाद सेवाएँ
आप हमारी ऑनलाइन तकनीकी अनुवाद सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं | आप ऑनलाइन तकनीकी अनुवाद के लिए अपने दस्तावेज को हमारी वेबसाइट www.languagenobar.com पर भेज सकते हैं | आपको आपके ई-मेल का उत्तर भुगतान की दर और समयावधि के साथ एक घंटे में प्राप्त हो जाएगा | एक बार आपकी ओर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आप निश्चिन्त हो सकते हैं , क्योंकि आपका काम आपके अनुसार करने की ज़िम्मेदारी अब हमारी है | हमारी ऑनलाइन तकनीकी अनुवादकों की टीम आपको आपका अनुवादित दस्तावेज जल्द से जल्द देने के लिए तत्पर है | हम आपकी इंटरनेट सुरक्षा चिंताओं को समझते हैं इसलिए हम आपको पूरी तरह सुरक्षित भुगतान माध्यम के प्रति आश्वस्त करते हैं |
हमें संपर्क करने के लिए हमारी 24x7 हेल्पलाइन +91-9717065419 पर आप कभी भी फोन कर सकते हैं या हमें info@languagenobar.com पर ई-मेल भी कर सकते हैं |
सामाजिक दायित्व के तौर पर हम एनजीओ व अन्य समाज सेवा संस्थानों को बहुत ही किफायती दरों पर तकनीकी अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं और समय-समय पर मुफ्त तकनीकी अनुवाद सेवाएँ भी उपलब्ध कराते हैं |
हम गोपनीय दस्तावेजों के महत्व को समझते हैं इसलिए हम आवश्यकता होने पर अप्रकटीकरण संधिपत्र (Non Disclosure Agreement) पर हस्ताक्षर भी करते हैं | हम किसी भी गोपनीय दस्तावेजों को प्रत्यक्ष नहीं करते | अतिरिक्त विवरण के लिए , आप हमारी गोपनीय नीति देख सकते हैं | किसी कारणवश यदि आप हमारे कार्य से संतुष्ट नहीं हैं , तो हम आपको आपके पूरे पैसे वापस करेंगे |*
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|