हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
तकनीकी लेखन
तकनीकी लेखन विषयवस्तु लेखन का बहुत ही विस्तृत, लेकिन बहुत ही विशिष्ट प्रकार है | तकनीकी लेखन किसी प्रक्रिया के साधारण दिशानिर्देश, प्रवाह चित्र से लेकर जटिल प्रयोगकर्ता पुस्तिका, नामावली, मशीन उपयोग पुस्तिका आदि किसी भी प्रकार के दस्तावेज का लेखन हो सकता है | तकनीकी लेख को बहुत सरल होना चाहिए, लेकिन इसमें उपयुक्त शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए ताकि पाठक तकनीकी बातों को सरलता से स्पष्टत: समझ सके|
तकनीकी लेखक का लेखन कला में निपुण होना, ज़रूरतों को जानना, प्रयोगकर्ता की अपेक्षाओं को जानना और विषयवस्तु को भली भांति प्रस्तुत करना बहुत ज़रुरी है| अन्य विषयवस्तु लेखन विधाओं की भांति तकनीकी लेखन में भी सृजनात्मकता होनी चाहिए|
तकनीकी लेखन सेवा
हमारी तकनीकी लेखन कंपनी, लेंग्वेजनोबार में हमारा तकनीकी लेखकों का दल तकनीकी लेखन कार्य करता है | हमारे परियोजना अधिकारी आपकी ज़रूरतों को समझते हैं और उचित तकनीकी लेखकों को लेखन कार्य सौंपते हैं | तकनीकी लेखक सृजनात्मकता, कठिन परिश्रम और विशेषज्ञता से लेखन कार्य संपन्न करते हैं ताकि आपको पूरी संतुष्टि हो सके | समीक्षकों का दल विषयवस्तु की समीक्षा करता है ताकि आपको त्रुटि रहित तकनीकी लेखन का अनुभव प्राप्त हो सके |
सॉफ्टवेयर प्रयोगकर्ता पुस्तिका लेखन के लिए हमारा एक विशेष दल है जिसमें शामिल सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ सॉफ्टवेयर लेंग्वेजेज़ को भली भांति समझते हैं | हमारे सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ आपके डिज़ाइनारों के साथ कार्य कर सकने में पूर्ण सक्षम हैं ताकि आपका सॉफ्टवेयर आपकी अपेक्षानुसार तैयार किया जा सके | हम आपको त्रुटिरहित तकनीकी लेखन सेवा प्रदान करने के लिए सभी तकनीकी लेखों की त्रि-स्तरीय जाँच करते हैं |
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|