हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
दृष्टिकोण,लक्ष्य और मूल्य
दृष्टिकोण: जैसा कि हमारे नाम ‘लेंग्वेजनोबार’ से विदित है, हम विश्व भर में भाषा सेवाएँ देने के प्रति समर्पित हैं| हम अग्रणी भाषा सेवाएँ उपलब्ध करने वाली कम्पनी बनने की आकांक्षा रखते हैं जो आपको बेजोड़ गुणवत्ता, सेवा और सहयोग दे सके| जिससे हमारे कॉर्पोरेट ग्राहक अंतर-संस्कृति या दुनिया भर में फैले व्यापारिक ऑपरेशनों के सञ्चालन में सहयोग प्राप्त कर सकें|
उद्देश्य : हमारा उद्देश्य कॉर्पोरेट कम्पनियों के साथ काम करना है ताकि हम उन्हें उत्तम भाषा सेवाएँ उपलब्ध कराकर सतत रूप से उनके कार्य में सहयोग दे सकें| इस कार्य में विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में संचार (मौखिक/लिखित) भी शामिल है|
मूल्य : हमारे मूल मूल्य हमारे अस्तित्व को परिभाषित करते हैं और हमारे सपनों को साकार करने में हमारी मदद करते हैं|
पारदर्शिता – हमारी कार्यशैली एकदम स्पष्ट और पारदर्शी है| हम अनुशासित पेशेवर शैली में काम करते हैं और अपनी सभी गतिविधियों में अपने सहकर्मियों , व्यापार सहयोगियों और ग्राहकों के साथ पारदर्शी व्यवहार करते हैं|
o गुणवत्ता– गुणवत्ता पर ध्यान देना हमारे व्यापार का मूल है| हमारा प्रत्येक कर्मचारी हमारे ग्राहकों को बेजोड़ गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के प्रति वचनबद्ध है|
o सेवा / सहायता – ‘लंबे समय तक साथ काम करना ’ हमारी नीति है| हम अपने ग्राहकों के सभी अनुरोधों / शिकायतों पर समय पर काम करने के लिए तत्पर हैं|
कार्य संस्कृति – ‘आत्मीयता और स्वामित्व ’ के गुण लेंग्वेजनोबार टीम को अद्वितीय बनने के लिए प्रेरित करते हैं |
o ग्राहक संतुष्टि – लेंग्वेजनोबार की टीम केवल एक लक्ष्य “ग्राहक संतुष्टि” के लिए कार्य करती है | आप हमारी अद्वितीय सेवाओं से अवश्य संतुष्ट होंगे|
o गोपनीयता नीति – हमारे ग्राहक की सभी सूचनाएँ (व्यक्तिगत या कार्य सम्बन्धी) गोपनीय रखी जाती हैं| कार्य के संतुष्टिपूर्वक समाप्त हो जाने के बाद हम अति-गोपनीय सूचनाओं को हटा देते हैं ताकि गोपनीयता को कायम रखा जा सके|
पर्यावरण – प्रिंट को कम करना, पुनर्चक्रित कागज़ का प्रयोग, पर्यावरण सप्ताह आयोजित करना आदि गतिविधियाँ स्वच्छ वातावरण की दिशा में हमारे द्वारा उठाए गए कुछ कदम हैं|
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|