hindi translation services
hindi translation services
       AN ISO 9001-2008 CERTIFIED COMPANY
Reach Us Sitemap
English      |       Français      |       Español      |   hindi translation services

Contact Us Email ID
  • hindi translation services
  • hindi translations
  • hindi translations
  • hindi translations
  • hindi translations
  • hindi translations
हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |

वेबसाइट अनुवाद/लोकलाइज़ेशन

विश्व के 'भूमंडलीकृत' होने के कारण, ज़्यादातर व्यापारिक संगठन अपनी वेबसाइट को दुनिया की हर उस जगह पर उसका ‘स्थानीय’ रूप देना चाहते हैं , जहाँ वे व्यापार करते हैं | परिणामस्वरूप , वेबसाइट लोकलाइज़ेशन व्यापार बढ़ाने का एक उभरता हुआ व्यवसाय बन गया है | ग्राहक अपनी मातृभाषा ,में ‘उत्पाद / सेवा’ के विषय में जानकारी पाकर अपनेपन का अनुभव करते हैं|

लेकिन , कुछ लोग वेबसाइट लोकलाइज़ेशन को साधारण अनुवाद जैसा समझकर भ्रमित होते हैं | वेबसाइट लोकलाइज़ेशन में न केवल वेबसाइट का अनुवाद होता है बल्कि , उस अनुवाद को उस क्षेत्र विशेष के रंग , संस्कृति , राजनीति और सौंदर्य में ढाला जाता है|

हमारे वेबसाइट लोकलाइज़ेश विशेषज्ञ आपकी वेबसाइट का पूरी तरह अध्ययन करेंगे और अनुवाद करने योग्य स्थानों को ढूँढकर उनका उचित अनुवाद करेंगे | अनुवाद करने योग्य क्षेत्र हैं:

विषयवस्तु: हमारे वेबसाइट अनुवाद विशेषज्ञ न केवल वेबसाइट आपकी वेबसाइट को लक्ष्य भाषा में अनूदित करते हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उसका रूप उस स्थान के वातावरण के अनुरूप बन गया है | उदाहरण के तौर पर - यदि वेबसाइट का अनुवाद अंग्रेज़ी से फ्रेंच में होना है , तो हमारे वेबसाइट लोकलाइज़ेश विशेषज्ञ यह देखेंगे कि दर्शक कौन से देश के हैं , फ़्रांस , बेल्जियम या स्विट्जरलैंड के | ताकि उसी देश के वातावरण के अनुरूप अनुवाद किया जा सके | हम केवल भाषा(ओं) के जानकार विशेषज्ञों द्वारा ही कार्य करवाते हैं ताकि आपको गुणवत्तात्मक सेवाएँ प्राप्त हो सकें|

ग्राफिक्स : वेबसाइट लोकलाइज़ेश विशेषज्ञ ग्राफिक तत्वों की पहचान कर उन्हें भी अनूदित करते हैं ताकि वेबसाइट पूरी तरह स्थानीय रूप ग्रहण कर ले और मूल वेबसाइट जितनी ही आकर्षक और विश्वसनीय दिखे | मुद्रा : यदि आप अपने उत्पाद/ सेवा का मूल्य स्थानीय भाषा में बदलना चाहते हैं तो हम उन्हें स्थानीय मुद्रा में परिवर्तित कर सकते हैं ताकि आपको वेबसाइट अनुवाद सेवा का पूरा लाभ प्राप्त हो सके|

प्रतिपुष्टि फॉर्म : अपनी गुणवत्तात्मक वेबसाइट अनुवाद सेवा के रूप में , हम आपको प्रतिपुष्टि फॉर्म और सन्देश देते हैं , ताकि आपके स्थानीय ग्राहक आपके वेबपेज पर अपने प्रश्न आप तक पहुँचा सकें | सर्च इंजन के अनुरूप अनुवाद:

कीवर्ड्स से सम्बंधित आपके इनपुट्स के आधार पर , हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आपकी अनुवादित वेबसाइट सर्च इंजन के अनुरूप बनेगी|

संक्षेप में , हमारे वेबसाइट अनुवाद विशेषज्ञ आपकी वेबसाइट के हर पक्ष को तराशेंगे ताकि वह पूरी तरह लोकलाइज़ हो सके हमारे सभी अनुवाद 4 स्तरीय प्रक्रिया से गुज़रते हैं - जिसमें दोहरी गुणवत्ता जांच भी शामिल है , वह है – सभी अनूदित दस्तावेज किसी अन्य अनुवादक द्वारा जांचे जाते हैं | दोहरी जांच द्वारा त्रुटियों को पूरी तरह हटाया जा सकता है| यह गुणवत्ता प्रक्रिया उचित वेबसाइट अनुवाद सेवा सुनिश्चित करती है|

वेबसाइट अनुवाद सेवा की गोपनीयता को हम भलीभांति समझते हैं और इसके लिए हम आवश्यक होने पर अप्रकटीकरण संधिपत्र पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं | हमारे सभी अनुवादक सख्ती से गोपनीयता नीति का पालन करते हैं| हम आपकी गोपनीयता और व्यक्तिगतता का सम्मान करते हैं इसलिए हम आपकी सूचनाओं का न तो स्वयं प्रयोग करते हैं और न ही इसे किसी को प्रयोग करने की अनुमति देते हैं | अतिरिक्त जानकारी के लिए, आप हमारी गोपनीयता नीति देख सकते हैं|

यदि आप बहुत जल्दी में हैं और आपको अविलम्ब वेबसाइट अनुवाद सेवाएँ चाहिए , तो हम आपको बिना अतिरिक्त भुगतान के एक्सप्रेस अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं ! यदि आप चाहें तो हम आपको परिशुद्धता का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा सकते हैं |

हम दुनिया भर में तकनीकी अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं | हमारे ग्राहक भारत , यूएसए , यूरोप समेत विश्व के विभिन्न देशों में फैले हुए है | आप हमें संपर्क करने हेतु हमारे हेल्पलाइन नम्बर पर किसी भी समय फोन कर सकते हैं , या हमारी वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाकर अपने दस्तावेज हमें भेज सकते हैं |

आप हमारी ऑनलाइन वेबसाइट अनुवाद सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं | आप ऑनलाइन वेबसाइट अनुवाद के लिए अपने दस्तावेज को हमारी वेबसाइट www.languagenobar.com पर भेज सकते हैं |

आपको आपके ई-मेल का उत्तर भुगतान की दर और समयावधि के साथ एक घंटे में प्राप्त हो जाएगा | एक बार आपकी ओर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आप निश्चिन्त हो सकते हैं , क्योंकि आपका काम आपके अनुसार करने की ज़िम्मेदारी अब हमारी है | हमारी ऑनलाइन वेबसाइट अनुवादकों की टीम आपको आपका अनूदित दस्तावेज जल्द से जल्द देने के लिए तत्पर है | हम आपकी इंटरनेट सुरक्षा चिंताओं को समझते हैं इसलिए हम आपको पूरी तरह सुरक्षित भुगतान माध्यम के प्रति आश्वस्त करते हैं |

हमें संपर्क करने के लिए आप हमारी 24x7 हेल्पलाइन +91-9717065419 पर कभी भी फोन कर सकते हैं या हमें info@languagenobar.com पर ई-मेल भी कर सकते हैं |

सामाजिक दायित्व के तौर पर हम एनजीओ व अन्य समाज सेवा संस्थानों को बहुत ही किफायती दरों पर वेबसाइट अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं और समय-समय पर मुफ़्त वेबसाइट अनुवाद सेवाएँ भी उपलब्ध कराते हैं |


hindi translations

hindi translations
नाम*
ई-मेल*
फोन
जानकारी*

कोड*
(लोअर केस)

    
hindi translations
   hindi translator

मशीनी अनुवाद नहीं
                           केवल मानव द्वारा अनुवाद


हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|

hindi translator
 
Language Nobar Skype ID Language Nobar Gtalk ID Linked In Facebook Twitter Blog Hindi Blog