हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
प्रमाणित अनुवाद
हमारी प्रमाणित अनुवाद उपलब्ध कराने वाली कम्पनी को प्रमाणित कानूनी/तकनीकी दस्तावेजों का अनुवाद करने में अनेक वर्षों का अनुभव है | दस्तावेज चाहे कोई भी हो,जैसे- जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाणपत्र, वेतनपर्ची, खाता विवरण, कानूनी अनुबंध, लीज़ दस्तावेज, क्लेम रिपोर्ट, या अन्य कोई भी दस्तावेज, हम सभी प्रकार के प्रमाणित अनुवाद करने में तकनीकी रूप से सक्षम हैं | हमारा अनुभवी, कुशल पेशेवर, उद्योग विशेषज्ञ और परियोजना प्रबंधकों का दल जटिलतम और विशेष प्रमाणित अनुवाद सेवाएँ देने हेतु सदैव तत्पर रहता है | आपकी दस्तावेज अनुवाद आवश्यकताएँ चाहे कानूनी हों कार्यालयी या किसी अन्य उद्देश्य हेतु हो, हमारे पास उन्हें सर्वोत्तम रूप से अनूदित करने की कुशलता है |
आपके अनुरोध पर, अनूदित दस्तावेज के साथ हम आपको परिशुद्धता प्रमाणपत्र उपलब्ध करायेंगे, जो हमारी अनुवाद गुणवत्ता दर्शाएगा |
प्रमाणित अनुवाद सेवाएँ
1. हमारी सभी प्रमाणित अनुवाद सेवाएँ 4 स्तरीय प्रक्रिया से गुज़रती हैं - जिसमें दोहरी गुणवत्ता जांच भी शामिल है , वह हैं – सभी अनुवादित दस्तावेज किसी अन्य अनुवादक द्वारा जांचे जाते हैं | दोहरी जांच द्वारा त्रुटियों को पूरी तरह हटाया जा सकता है | यह गुणवत्ता प्रक्रिया उत्कृष्ट प्रमाणित अनुवाद सेवा सुनिश्चित करती है |
2. हम दुनिया भर में प्रमाणित अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं | हमारे ग्राहक भारत, यूएसए, यूरोप समेत विश्व के विभिन्न देशों में फैले हुए है | आप हमें संपर्क करने हेतु हमारे हेल्पलाइन नम्बर पर किसी भी समय फोन कर सकते है , या हमारी वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाकर अपने दस्तावेज हमें भेज सकते हैं |
3. आप हमारी ऑनलाइन अनुवाद सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं | आप ऑनलाइन प्रमाणित अनुवाद के लिए अपने दस्तावेज को हमारी वेबसाइट www.languagenobar.com पर भेज सकते हैं | हम आपको नियत मूल्य एवं समय की जानकारी के साथ जल्द से जल्द उत्तर देंगे और सहमति देने के बाद आप निश्चिन्त हो सकते हैं| क्योंकि हमारा कुशल अनुवादकों का दल आपके दस्तावेज का प्रमाणित अनुवाद करने में पूर्ण सक्षम है | हम आपकी इंटरनेट सुरक्षा चिंताओं को समझते हैं इसलिए हम आपको पूरी तरह सुरक्षित भुगतान माध्यम के प्रति आश्वस्त करते हैं |
यदि आप बहुत जल्दी में हैं और आपको अविलम्ब प्रमाणित अनुवाद सेवाएँ चाहिए , तो हम आपको बिना अतिरिक्त भुगतान के एक्सप्रेस अनुवाद सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं !
हमें संपर्क करने के लिए हमारी 24x7 हेल्पलाइन +91-9717065419 पर आप कभी भी फोन कर सकते हैं या हमें info@languagenobar.com पर ई-मेल भी कर सकते हैं |
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|