हम 150 से अधिक भाषाओँ में अनुवाद सेवाएं,कोर्पोरेट प्रशिक्षण तथा लेखन सेवाएं उपलब्ध कराते हैं |हमारी गुणवत्ता नीति,परियोजना कार्यान्वयन योजना तथा त्वरित सहयोग आपको अतुलनीय भाषा सेवा का अनुभव सुनिश्चित करते हैं |
चाहे आप विदेश में अपना कारोबार फैलाना चाहते हैं,अपने सहकर्मियों/क्लाइंट के साथ विभिन्न भौगोलिक स्थानों पर प्रभावी रूप से संपर्क करना चाहते हैं,किसी दूसरी भाषा में लिखित दस्तावेज़ को पढ़ना चाहते हैं या फिर अपने क्लाइंट को उसी की भाषा में कोई दस्तावेज़ भेजना चाहते हैं, हमारे पास इन सबको करने के लिए और आपका सहयोग करने के लिए पेशेवर दक्षता और निपुणता है |
हिंदी भाषा प्रशिक्षण
यदि आप भारत में भ्रमण करना चाहते हैं, भारत में अध्ययनरत हैं, भारत में व्यापार कर रहे हैं या भारत में व्यापार करने के बारे में योजना बना रहे हैं, हम आपको सरलतम माध्यम से हिंदी प्रशिक्षण देने के लिए तत्पर हैं | हमारे गुणवत्तापूर्ण हिंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम आपको हिंदी भाषा के सभी पक्षों का ज्ञान देने हेतु तैयार किये गए हैं, ताकि आप हिंदी में कार्य कर सकें तथा हिंदी में बोल भी सकें | हम आपको किफ़ायती हिंदी भाषा सेवाएँ प्रदान करते हैं |
हम हर स्तर की हिंदी भाषा प्रशिक्षण सेवाएँ प्रदान करते हैं | हमारे कुशल हिन् डी प्रशिक्षक आपको सरलतम रूप से हिंदी प्रशिक्षण देते हैं ताकि आप भाषा पर अपनी पकड़ बना सकें | हमारे हिंदी भाषा प्रशिक्षकों को हिंदी भाषा प्रशिक्षण में अनेक वर्षों का अनुभव है तथा वे हिंदी के सांस्कृतिक एवं भाषिक सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आपको प्रशिक्षण देते हैं | आप अपनी सुविधानुसार निम्नलिखित में से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं :
1. समूह हिंदी कक्षाएँ
2. एकल हिंदी कक्षाएँ
3. ऑनलाइन हिंदी कक्षाएँ
आपकी राष्ट्रीयता एवं आपकी मातृभाषा चाहे कोई भी हो, हमारे हिंदी भाषा प्रशिक्षण सत्र आपको सरल एवं सुविधाजनक रूप से हिंदी सीखने में सहायक होंगे | हमारे हिंदी भाषा प्रशिक्षकों को विभिन्न देशों के विद्यार्थियों को हिंदी प्रशिक्षण देने का अनुभव प्राप्त है |
हमारे नियमित मूल्यांकन सत्र आपको हिंदी भाषा में दक्ष बनाने में बहुत सहायक होंगे | नियमित असाइनमेंट, गृहकार्य, परीक्षा, दृष्-श्रव्य माध्यमों द्वारा शिक्षण आपको हिंदी भाषा में निपुण बनाने में सहायक होंगे |
हमारी हिंदी भाषा सेवाओं का लाभ उठाने हेतु हमें
+91-9717065419 पर संपर्क करें या info@languagenobar.com पर हमें ई-मेल करें |
हमारे पास भाषा के मूल जानकारों की टीम है जो आपके दस्तावेजों पर काम करती है|हम मानव अनुवाद की गारण्टी लेते हैं जो शब्दश: अनुवाद न होकर पूरी तरह सन्दर्भ आधारित है|